विशेष

जरूरत की खबर- खिचड़ी योगी, रोगी सबको भाए:इस संक्रांति घर-घर बनेगी खिचड़ी, न्यूट्रीशन से भरपूर यह कब्ज भगाए, मोटापा घटाए

नए साल की शुरुआत के बाद पहला त्योहार मकर संक्रांति का होता है। आज देश भर में इस त्योहार की धूम 

मकर संक्रांति को खिचड़ी पर्व के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन खिचड़ी खाने का विशेष महत्व है। जानकारी के लिए बता दें कि खिचड़ी भारत का नेशनल फूड यानी राष्ट्रीय भोजन है।

खिचड़ी एक ऐसी डिश है, जिसे छोटे बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्ग तक सभी खा सकते हैं। कई मंदिरों और भंडारे-भोज में भी इसे “प्रसाद” के रूप में परोसा जाता है।

इसके अलावा जब भी कुछ हल्का खाने का मन हो या जल्दी बनने वाले खाने की बात हो तो खिचड़ी की याद सबसे पहले आती है। खिचड़ी न्यूट्रीशन से भरपूर एक हेल्दी फूड है।

आज जरूरत की खबर में बात करेंगे मकर संक्रांति की डिश खिचड़ी की। साथ ही शरीर को इससे मिलने वाले न्यूट्रीशन और फायदों के बारे में जानेंगे।

एक्सपर्ट: डायटीशियन अंजू विश्वकर्मा

खिचड़ी हम भारतीयों का फेवरेट फूड है। और कौन सी ऐसी डिश है भला, जिसे बीमार होने से लेकर खास मौकों पर भी खाया जाता हो। खिचड़ी न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि सुपाच्य और पौष्टिक गुणों से भरपूर होती है। छोटे बच्चों से लेकर कमजोर पाचन तंत्र वाले बुजुर्गों तक सबको सूट करती है।

हालांकि खिचड़ी खाने का फायदा तभी होगा, जब इसे पारंपरिक तरीके से बनाया गया हो यानी अरहर, उड़द, मसूर, चना, मूंग की धुली दालों की बराबर मात्रा, चावल, घी, नमक और खूब सारी मौसमी सब्जियां डालकर खिचड़ी बनाई गई हो।

अगर इसमें सिर्फ आलू-चावल, रिफाइंड ऑयल और मसाले होंगे तो खिचड़ी के फायदे नुकसान में बदल जाएंगे।

सवाल: खिचड़ी को पौष्टिक क्यों माना जाता है?
जवाब: 
असल में खिचड़ी में पड़ने वाली सभी चीजों से शरीर को अलग-अलग पोषक तत्व मिलते हैं। जैसेकि

दाल- कॉम्प्लेक्स कार्ब और प्रोटीन

सब्जियां- विटामिन्स और मिनरल्स

मसाले- एंटीमाइक्रोबियल गुण, एंटीऑक्सीडेंट्स

चावल- कार्बोहाइड्रेट

घी- हेल्दी फैट

सवाल: खिचड़ी से हमारे शरीर को क्या न्यूट्रीशन मिलता है?
जवाब: 
दाल, चावल और सब्जियों को मिलाकर खिचड़ी बनाई जाती है। साथ ही इसमें पड़ने वाले मसाले जैसे तेजपत्ता, काली मिर्च, लौंग, दालचीनी, इलायची, अदरक और लहसुन एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं। इसमें जिस घी का तड़का लगता है, वह शुद्ध हेल्दी फैट है। इस तरह देखा जाए तो खिचड़ी एक ऐसा फूड है, जिसमें शरीर के लिए जरूरी सभी पोषक तत्व होते हैं।

खबरें और भी हैं...